Atharva MS Dhoni: सुपर हीरो के अवतार में MS Dhoni, 2022 ग्राफिक नावेल अथर्व का फर्स्ट लुक हुआ जारी

Atharva MS Dhoni: सुपर हीरो के अवतार में MS Dhoni, ग्राफिक नावेल अथर्व का फर्स्ट लुक हुआ जारी

Atharva MS Dhoni: सुपर हीरो के अवतार में MS Dhoni, ग्राफिक नावेल अथर्व का फर्स्ट लुक हुआ जारी

Atharva MS Dhoni: महेंद्र सिंह धौनी (Mahendra Singh Dhoni) ने बुधवार को अपने ग्राफिक नावेल अथर्व द ओरिजिन (Atharva The Origin) का पहला लुक जारी किया। वह इसमें सुपर हीरो की लुक में हैं। धौनी ने अपने फेसबुक हैंडल पर इस साइंस फिक्शन वेब सीरीज का फर्स्ट लुक टीजर शेयर किया।



आनलाइन डेस्क। भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (Mahendra Singh Dhoni) ने बुधवार को अपने ग्राफिक नावेल ‘अथर्व: द ओरिजिन’ (Atharva: The Origin) का पहला लुक जारी किया। वह इसमें सुपर हीरो की लुक में हैं। धौनी ने अपने फेसबुक हैंडल पर इस साइंस फिक्शन वेब सीरीज का फर्स्ट लुक टीजर शेयर किया।




उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘अपने नए अवतार की जानकारी देते हुए खुशी हो रही है……अथर्व….।’ प्रीव्यू में धौनी को युद्ध के मैदान में एक एनिमेटेड अवतार में दिखाया गया है। वह राक्षसों की सेना के खिलाफ लड़ते हुए देखा जा सकता है।



Atharva MS Dhoni: लुक को काफी पसंद किया जा रहा

 

अथर्व: द ओरिजिन’ नए युग का ग्राफिक नावेल है। लेखक रमेश थमिलमनी की कहानी पर अधारित है। वेब सीरीज को धौनी एंटरटेनमेंट की सपोर्ट से बनाया जा रहा है। इस मीडिया कंपनी को धौनी और उनकी पत्नी साक्षी सिंह धौनी ने 2019 में स्थापित किया था।





विरजू स्टूडियोज ने मिडास डील्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर एमएस धौनी अभिनीत अथर्व- द ओरिजिन का मोशन पोस्टर जारी किया। महान भारतीय क्रिकेटर के लुक को काफी पसंद किया जा रहा है।




Atharva MS Dhoni: सुपर हीरो के अवतार में MS Dhoni, ग्राफिक नावेल अथर्व का फर्स्ट लुक हुआ जारी
Atharva MS Dhoni: सुपर हीरो के अवतार में MS Dhoni, ग्राफिक नावेल अथर्व का फर्स्ट लुक हुआ जारी




मएस धौनी आइपीएल 2022 के लिए तैयार

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान धौनी को कुछ दिनों पहले चेन्नई पहुंचते हुए देखा गया था। हालांकि, धौनी अभी भी टीम के खेलने वाले सदस्य हैं, लेकिन वह फ्रेंचाइजी के लिए एक बड़े रणनीतिकार भी हैं।




झारखंड में जन्मे क्रिकेटर आइपीएल 2022 मेगा आक्शन के लिए टीम की रणनीति बनाने में भी बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। सीएसके के एक बड़ा फेरबदल करने के लिए तैयार है। नीलामी में महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को प्रभावी कीमतों पर हासिल करना महत्वपूर्ण होगा।



टीम ने रवींद्र जडेजा (16 करोड़ रुपये), एमएस धौनी (12 करोड़ रुपये), मोइन अली (8 करोड़ रुपये) और रुतुराज गायकवाड़ (6 करोड़ रुपये) को रिटेन किया है। सीएसके पिछले साल यूएई में खिताब जीती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are Anushka Sharma and cricketer Virat Kohli expecting their second Vegetable Dalia Recipe: ‘वेजिटेबल दलिया रेसिपी’ बनाने के लिए यह खास Sapta Sagaradaache Ello- Side A now available on Prime Video Shah Rukh Khan Kissa: जब छत से कूदने वाले थे शाहरुख खान, फिर बेटी सुहाना ने पिता को बचाने के लिए किया था ये काम Thai Red Curry: घर पर भी बना सकते हैं थाई रेड करी, बस आपको इन