दिवाली पर्व के बाद भाई दूज पर्व को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

इस पर्व को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक माना जाता है

इस वर्ष यह पर्व 26 अक्टूबर 2022 बुधवार (Bhai Dooj 2022 Date) के दिन मनाया जाएगा।

दिवाली के ठीक अगले दिन सूर्य ग्रहण के कारण इस पर्व को 26 अक्टूबर के दिन मनाया जा रहा है।

हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाई दूज पर्व को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है।

इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक लगाती हैं

उनके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे इसकी कामना करती हैं।

भाई दूज 2022 शुभ मुहूर्त (Bhai Dooj 2022 Shubh Muhurat) कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 26 अक्टूबर 2022 को दोपहर 2:42 से शुरू हो रहा है

इसका समापन अगले दिन 27 अक्टूबर को दोपहर 12:45 पर होगा।

भाई दूज पर्व जिसे यम द्वितीया पर भी कहते हैं, के दिन तिलक का मुहूर्त दोपहर 1:12 से दोपहर 3:27 तक रहेगा।

भाई दूज पर्व के दिन भाई-बहन सुबह जल्दी उठकर ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें और घर के मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित करें