बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं।

इन दिनों एक्ट्रेस बिपाशा बसु अपने प्रेग्नेंसी फेज का आनंद उठा रही हैं।

अब हाल ही में बिपाशा बसु के बेबी शॉवर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

ये तस्वीरें आज यानि 23 सितंबर को ही मुंबई में हुई बिपाशा बसु की गोदभराई रस्म की हैं

जिनमें बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

ये फंक्शन मुंबई के मॉल में प्राइवेट तरीके से आयोजित किया गया था,

जहां सिर्फ बिपाशा और करण का परिवार, उनके रिश्तेदार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए।

इन तस्वीरों में बिपाशा को लाइट पिंक कलर का थाई-हाई स्लिट गाउन पहने देखा जा रहा है

जिसमें वो बेहद गॉर्जियस लग रही हैं।

तो वहीं, करण सिंह ग्रोवर ब्लू सूट में किसी चार्मिंग प्रिंस से कम नहीं दिख रहे हैं।

जल्द माता-पिता बनने वाले बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने बेबी शॉवर की रस्म को केक काट कर पूरा किया