बॉलीवुड की हालिया रिलीज ऐसी कई फिल्में हैं जिन्हें बायकॉट ट्रेंड का सामना करना पड़ा है।

बॉलीवुड की कई बड़े बजट की फिल्में अभी आनी हैं जिनमें से कुछ का विरोध भी शुरू हो गया है।

लाइगर में साउथ स्टार विजय देवरकोंडा मुख्य भूमिका में हैं। इसे करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है।

करण जौहर के प्रोडक्शन की एक और फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को आने वाली है।

विक्रम वेधा में ऋतिक रोशन, सैफ अली खान और राधिका आप्टे हैं।

तेजस 5 अक्टूबर को रिलीज होगी। कंगना रनौत की यह फिल्म अभी तक बायकॉट ट्रेंड से बची हुई है।

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म राम सेतु भी हिंदू संगठनों के निशाने पर है।

कार्तिक आर्यन की शहजादा का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। 4 नवंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म में कीर्ति सेनन फीमेल लीड के रूप में हैं।

रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस 25 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिस हैं। यह फिल्म भी बायकॉट ट्रेंड से सुरक्षित है।

कभी ईद कभी दिवाली (भाईजान) 30 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में सलमान खान और पूजा हेगड़े हैं।

आदिपुरुष में प्रभास के साथ सैफ अली खान और कृति सेनन हैं। सैफ के होने की वजह से इस फिल्म का भी विरोध किया जा रहा है। फिल्म अगले साल 12 जनवरी को आएगी।

बायकॉट ट्रेंड से पठान भी अछूती नहीं है। फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम हैं