इंडियन स्पेस रिसर्च ओर्गनाइजेशन (ISRO) ने अपने मून मिशन चंद्रयान-3 के चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंड कर दिया है.

जैसे ही चंद्रयान ने चांद की सतह को छुआ इसरो के वैज्ञानिक खुशी से झूम उठे और एक दूसरे को गले लगाकर बधाईं दी.

लैंडिग के दौरान सभी साइंटिस्ट खुशी से ताली बजाते रहे.

चंद्रयान की लैंडिग होने पर इसरो चीफ एस सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान -3 मॉड्यूल विक्रम की चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग हो गई है

उन्होंने मिशन की सफलता पर अपनी टीम को बधाई दी

इस दौरान देशभर की जनता ने इस ऐतिहासिक क्षण को लाइव देखा. 

वहीं, चंद्रयान-3 मिशन के परियोजना निदेशक पी वीरमुथुवेल ने कहा, "हम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास जाने वाले पहले देश बन गए हैं.

अब तक यह कारनामा केवल अमेरिका, रूस और चीन ही कर चुके थे

लैंडर मॉड्यूल से निकलकर रोवर अब चांद की सतह पर चलने लगेगा और  एक लूनर डे वहां गुजारेगा.