भारतीय घरों में नाश्ते के तौर पर अक्सर पराठे बनाए जाते हैं।

आइए जानते हैं कि आप कैसे बना सकते हैं चीज पराठा।

चीज पराठा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री  Cheese Paratha Recipe In Hindi – गेहूं आटा – 1 कप – चीज – डेढ़ कप (कद्दूकस  किया हुआ)

– लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टीस्पून – हरा धनिया पत्ती – – चाट मसाला – 1 टीस्पून

– गरम मसाला – 1/2 टीस्पून – तेल/ घी– जरूरत के मुताबिक – नमक – स्वादानुसार

चीज पराठा बनाने की रेसिपी  Cheese Paratha Recipe – चीज पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा लें। – अब इसमें थोड़ा सा नमक डालें और थोड़ा -थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें।

– इसके बाद एक बाउल में कद्दूकस किया हुआ चीज लें और इसमें सभी मसाले डालकर अच्छे से मिक्स कर दें। – अब आपकी स्टफिंग तैयार है, इसके बाद पराठे बनाने की तैयार कर लें।

– इसके लिए आटे की छोटी लोइयां बना लें, और गैस पर तवे को गर्म कर लें। – इसके बाद लोई को छोटा बेल लें और इसमें स्टफिंग भर दें और अच्छे से पैक कर दें।

– अब आप इन्हें गोल बेल लें, और फिर गर्म तवे पर डालें।

– इसके बाद पराठे को दोनों साइड से गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लें। – इसी तरह सारे पराठे बनाकर तैयार कर लें। अब आप इन्हें चटनी, या सॉस के साथ सर्व करें।