लीवुड की मस्तानी और बाजीराव की जोड़ी यानी रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) फिल्मी जगत की सुपरहिट जोड़ियों में से एक है।

हर कोई इस जोड़ी का दीवाना है।

उन्हें साथ में देखने का मौका मिले, तो मानों फैंस की लॉटरी लग जाती है। ऐसा ही कुछ शुक्रवार की शाम को हुआ।

दरअसल, बॉलीवुड के फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) के फैशन शो में ये जोड़ी एक साथ नजर आई।

इस दौरान दोनों ने शादी के बाद पहली बार रैंप वॉक किया।

ये कपल बेहद स्टाइलिश अंदाज में रैंप पर उतरा। सोशल मीडिया पर दोनों की कई तस्वीरें वायरल हो रही है।

मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) ने शुक्रवार 29 जुलाई को मिजवान फैशन शो 2022 (The Mijwan Couture Show 2022) का आयोजन किया।

जिसके कई फिल्मी सितारें पहुंचे थे, लेकिन इस शो के शोस्टॉपर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बने थे

इस दौरान दोनों रॉयल लुक में नजर आए।

दीपिका ने मनीष मल्होत्रा का बनाया जबरदस्त लहंगा पहना था।

खूबसूरत डिटेल्स और डिजाइन के साथ बना यह लहंगा शानदार था. इसे पहनकर दीपिका की रैंप वॉक किया।