मलाइका अरोड़ा हो, शिल्पा शेट्टी हो, या फिर सुष्मिता सेन। ये सभी रोजाना योग करती हैं। 

मलाइका भी कई बार अपनी फिटनेस का राज योग को बता चुकी हैं। 

हलासन भी स्वस्थ रहने के लिए किए जाता है। इसके लिए आप जमीन पर लेट जाएं। 

फिर दोनों पैरों को जोड़कर रखें उसके बाद इन्हें आगे से उठाते हुए सिर के पीछे ले जाएं। ध्यान रहे कि पैरों को मोड़ना नहीं है और कम से कम 15 सेकंड तक इसी मुद्रा में रहना है। 

मलाइका अरोड़ा अपने योग रूटीन में सर्वांगासन करती हैं। ये करने से पूरे शरीर का योग हो जाता है। 

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं तो सर्वांगासन करने से  आपका वजन धीरे-धीरे कम होने लगेगा।  

इसके लिए दीवार का सहारा भी लिया जा सकता है। 

नियमित रूप से वृक्षासन करने से भी इंसान स्वस्थ रहता है। इसे करना बेहद ही आसान है। 

इसके लिए पहले सीधे खड़े हो जाएं। उसके बाद एक पैर को धीरे से उठाएं और मोड़ते हुए अगले पैर की जांघ तक ले जाएं।  

अपने दोनों हाथों को आसमान की ओर ले जाएं और नमस्कार की मुद्रा बनाएं। ये करने से आप बहुत जल्द फिट दिखने लगेंगे।  

नौकासन फैट को बर्न करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इसे बोट पोज (Boat Pose) भी कहा जाता है।  इस योग के जरिए आप अपने बेली की चर्बी आसानी से कम कर सकते हैं।