पंजाब की कटरीना कैफ के नाम से फेमस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। 

बिग बॉस (Bigg Boss) के बाद लाइमलाइट में आईं शहनाज गिल आजकल चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं।  

हाल ही में एक्ट्रेस से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शहनाज गिल के हाथ एक बड़ा बॉलीवुड प्रोजेक्ट लगा है। 

ताजा मिली जानकारी के अनुसार पंजाब की कटरीना कैफ बहुत जल्द रिया कपूर (Rhea Kapoor) की फिल्म में नजर आएंगी। 

इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर (Anil Kapoor) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pedenekar) भी होंगे। 

आपको बता दें कि बीते दिनों शहनाज गिल ने मीडिया से रूबरू होते समय कहा कि, वो संजू बाबा (Sanjay Dutt) के साथ अमेरिका जाने वाली हैं।’ 

हालांकि आपको बता दें कि इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है 

शहनाज गिल संजय दत्त के फिल्म में नजर आएंगी या नहीं। 

वीडियो में एक्ट्रेस ने अमरीका जाने के अलावा और कोई बात साफ नहीं की। 

पंजाबी स्टार को फैंस बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।