गर्मी में राहत पाने के लिए कुछ ठंडा पीने का मन करता है।

ऐसे में आप हेल्दी और टेस्टी ठंडी ड्रिंक बनाकर पी सकते हैं।

अगर आप भी इस टेस्टी और सेहत से भरी ड्रिंक को बनाना चाहते हैं ताकि आप गर्मी में कूल हो सके तो हमारी रेसिपी को फॉलो करें।

दही रूह अफजा बनाने के लिए सामग्री  Summer Special Drink – दही (250) – रूह अफजा (5 चम्मच)

– चीनी (2 चम्मच) – दूध (आधा कप) – बर्फ (आवश्यकतानुसार)

दही रूह अफजा बनाने की रेसिपी    Summer Special Drink – गर्मी से राहत पाने के लिए आप बहुत जल्दी बनने वाली ड्रिंक दही रूह अफजा बना सकते हैं इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में दही लें।

– इसके बाद इसे चम्मच की मदद से इसे फेंट लें, आप इसे मथनी या मिक्सी की मदद से भी फेंट सकती हैं। – इसके बाद इसमें स्वादानुसार चीनी डालकर अच्छे से मिक्स करें, इस बात का ध्यान रखें की चीनी अच्छे से मिक्स हो जाए।

– इसके बाद इसमें दूध और रूह अफजा को भी डालकर, अच्छी तरह से मिक्स कर लें। – अब आपका दही रूह अफजा बनकर तैयार है आप इसे ठंडा करने के लिए फ्रिज में रखें।

– अगरआपको या आपके गेस्ट को बहुत ठंडा पसंद नहीं है तो आप इसे रूम टेम्परेचर पर भी रहने दे सकते हैं।

– अब आप इसे अपने घर आए मेहमान को ठंडा-ठंडा सर्व करने से पहने ऊपर से गार्निश करने के लिए रूह अफजा डालें।