September 17, 2024
bharata saha oura unaka pata harashha lbcaya 1649007562

Bharti Singh: भारती सिंह ने डिलेवरी के पहले तक किया था काम।

Bharti Singh: मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने रविवार को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। कपल एक बेटे के माता-पिता बने हैं।

भारती सिंह के मां बनने पर जहां सभी उन्हें बधाई देते नजर आ रहे हैं तो वहीं भारती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो भारती के मां बनने से ठीक एक दिन पहले का है।

शनिवार को रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो में अभिनेत्री अपने पति हर्ष का हाथ पकड़े नजर आ रही हैं। वीडियो को देख कॉमेडियन के फैंस उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

Bharti Singh: भारती सिंह ने डिलेवरी के पहले तक किया था काम।

दरअसल डिलीवरी से एक दिन पहले तक काम करती भारती के जज्बे को उनके फैन शाबाशी दे रहे हैं।

वियल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए पैपराजी ने कैप्शन में लिखा, भारती सिंह को सलाम क्योंकि वह कल तक काम कर रही थीं।

जैसा कि शाहरुख खान ने एक बार कहा था आपका काम ही आपका धर्म है। शेयर किए गए इस वीडियो में भारती हर्ष को गले लगाते हुए कहती हैं, हमारा बच्चा कब आएगा?

इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स लगातार भारती और उनके जज्बे की तारीफ करते दिख रहे हैं।

वीडियो पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा भारती को सलाम तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा आपने दिल जीत लिया।

Bharti Singh: भारती सिंह ने डिलेवरी के पहले तक किया था काम।

एक और यूजर ने लिखा, प्रशंसनीय कार्य तो वहीं एक यूजर ने भारती को रॉकस्टार बताते हुए लिखा क्या रॉकस्टार हैं।

एक अन्य महिला ने अपने इसी तरह के अनुभव का वर्णन करते हुए लिखा, मैंने भी सुबह तक ऑफिस किया और उसी रात में लेबर में चली गई।

महिलाएं सुपर हीरो होती हैं। गौरतलब है कि कॉमेडियन भारती सिंह ने रविवार को एक बेटे को जन्म दिया। इस बारे में उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी साझा की।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई एक तस्वीर के जरिए हर्ष ने फैंस को बताया कि उन्हें बेटा हुआ है। कॉमेडियन के साथ मैटरनिटी फोटोशूट की एक तस्वीर शेयर करते हुए हर्ष लिंबाचिया ने कैप्शन में लिखा बैटा हुआ है।

Bharti Singh: भारती सिंह ने डिलेवरी के पहले तक किया था काम।

इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर सेलिब्रिटी तक सभी भारती और हर्ष को उनके इस खास दिन पर शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Bharti Singh: भारती सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chimichurri Sauce Awesome Pasta Salad Kadife tatlısı nasıl yapılır? Evde kolayca hazırlayabileceğiniz pratik tatlı tarifi! Hülya Avşar: Fazla zenginlik insana zarar veriyor Amitabh Bachchan Net Worth: कितनी है अमिताभ बच्चन की नेटवर्थ? अपनी संतान अभिषेक और श्वेता को देंगे इतने करोड़ की प्रॉपर्टी!