May 11, 2024
7th Pay Commission

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को होंगा 20,484 रुपये का सैलरी मे इजाफा

7th Pay Commission latest news: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए नए साल में फिर से खुशखबरी है. इस महीने में एक बार फिर से महंगाई भत्ता (Dearness allowance) बढ़ेगा. आइए जानते हैं इस बार आपकी सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी.

नई दिल्ली: 7th Pay Commission Update : केंद्रीय कर्मचारियों फिर से खुशखबरी मिलने वाली है. इस महीने एक बार फिर से महंगाई भत्ते  (Dearness allowance) में बढ़ोतरी हो सकती है जिससे कर्मचारियों की सैलरी (Central government employee’s salary) में फिर से इजाफा होगा.

जनवरी 2022 में महंगाई भत्ते (DA Hike) में कितना इजाफा होगा, यह तय नहीं हुआ है. AICPI इंडेक्स के आंकड़ों के अनुसार, 3% डीए बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है. आइए जानते हैं कि कर्मचारियों के डीए में 3% की बढ़ोतरी होती है तो सैलरी में कितना इजाफा होगा?

नए साल में कर्मचारियों को मिलेगी खुशखबरी!

Budget 2022 से पहले फिटमेंट फैक्टर (Fitment factor) को लेकर भी चर्चा हो रही है जिस पर फैसला आ सकता है. अगर ऐसा हुआ तो न्यूनतम सैलरी (Minimum Basic Salary) में भी बढ़ोतरी होगी. लेकिन, फिलहाल महंगाई भत्ते को लेकर AICPI इंडेक्स का आंकड़ा क्या कहता है, आइए जानते हैं.

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को होंगा 20,484 रुपये का सैलरी मे इजाफा
7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को होंगा 20,484 रुपये का सैलरी मे इजाफा

AICPI आंकड़ों से तय होगा DA

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जनवरी 2022 में भी महंगाई भत्ते (Dearness allowance) में 3% बढ़ोतरी की जा सकती है. यानी 3% इजाफा होने पर कुल डीए 31 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी हो सकता है. AICPI आंकड़ों के अनुसार, अभी नवंबर 2021 तक के आंकड़े सामने हैं.

इसके हिसाब से महंगाई भत्ता (DA) 34 फीसदी है. जून 2021 तक के आंकड़ों के हिसाब से जुलाई 2021 के लिए महंगाई भत्ता 31 फीसदी बढ़ाया जा चुका है. यानी अब इसके आगे के आंकड़ों के मुताबिक महंगाई भत्ते का कैलकुलेशन होगा और इसमें अच्छी बढ़ोतरी मिल सकती है. 7th Pay Commission

DA Calculator from July 2021

महीना                     अंक         DA प्रतिशत
जुलाई 2021              353          31.81%
अगस्त 2021             354          32.33%
सितंबर 2021            355          32.81%
नवंबर 2021             362.016
दिसंबर 2021             –                  –

DA अंक की गणना 

जुलाई के लिए कैलकुलेशन- 122.8X 2.88 = 353.664
अगस्त के लिए कुलकुलेशन- 123X 2.88 = 354.24
सितंबर के लिए कैलकुलेशन- 123.3X 2.88 = 355.104
नवंबर के लिए कैलकुलेशन – 125.7X 2.88= 362.016

DA में होगा 3 फीसदी का इजाफा

AICPI इंडेक्स के आंकड़ों को देखें तो नवंबर 2021 तक महंगाई भत्ता (Dearness allowance) 34 फीसदी हो चुका है. यानी इस हिसाब से इसमें 2 फीसदी का इजाफा हो चुका है. हालांकि, अभी अदिसंबर के आंकड़ें नहीं आए हैं. उम्मीद की जा रही है कि इसमें 1 फीसदी का और इजाफा हो सकता है. अगर दिसंबर 2021 तक CPI(IW) का आंकड़ा 125 तक रहता है तो महंगाई भत्ते में 3 फीसदी का इजाफा निश्चित है. यानी कुल डीए 3% बढ़कर 34 फीसदी हो जाएगा. इसका भुगतान इसी महीने से हो सकता है और केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा हो जाएगा.

7th Pay Commission
7th Pay Commission

34 परसेंट DA पर कैलकुलेशन 

3 परसेंट महंगाई भत्ता बढ़ने के बाद, कुल DA 34 परसेंट हो जाएगा. अब 18,000 रुपये की बेसिक सैलरी पर कुल सालाना महंगाई भत्ता 7th Pay Commission 73,440 रुपये होगा. लेकिन अंतर की बात करें तो सैलरी में सालाना इजाफा 6,480 रुपये होगा.

न्यूनतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन
1. कर्मचारी की बेसिक सैलरी                     18,000 रुपये
2. नया महंगाई भत्ता (34%)                      6120 रुपये/माह
3. अब तक महंगाई भत्ता (31%)                5580 रुपये/माह
4. कितना महंगाई भत्ता बढ़ा                      6120- 5580 = 540 रुपये/माह
5. सालाना सैलरी में इजाफा                      540X12= 6,480 रुपये

अधिकतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन
1. कर्मचारी की बेसिक सैलरी                     56900 रुपये
2. नया महंगाई भत्ता (34%)                      19346 रुपये /माह
3. अबतक महंगाई भत्ता (31%)                 17639 रुपये /माह
4. कितना महंगाई भत्ता बढ़ा                      19346-17639= 1,707 रुपये/माह
5. सालाना सैलरी में इजाफा                       1,707 X12= 20,484 रुपये

 

7th Pay Commission

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Kadife tatlısı nasıl yapılır? Evde kolayca hazırlayabileceğiniz pratik tatlı tarifi! Hülya Avşar: Fazla zenginlik insana zarar veriyor Amitabh Bachchan Net Worth: कितनी है अमिताभ बच्चन की नेटवर्थ? अपनी संतान अभिषेक और श्वेता को देंगे इतने करोड़ की प्रॉपर्टी! The Archies के प्रीमियर में फैमिली संग ट्विनिंग करके पहुंचे Shah Rukh Khan, मरून बॉडीकोन ड्रेस में Suhana का दिखा ग्लैमरस अवतार CID ही नहीं बल्कि इन शोज में भी नजर आए दिनेश फडनिस, आमिर खान और ऋतिक रोशन संग भी किया काम, ऐसा रहा एक्टर का करियर