Aaj Ka Sone Ka Bhav: लगातार सोने के दामो मे अब घट रहे है , और चाँदी के दाम घट रहे है सभी सराफा बाजारो मे अब खरीददारी की धूम मची हुई है , जिसके कारण अब 10 ग्राम पर 5000 रु तक का अधिक मुनाफा मिल रहा है ।
आपको पहले भी बता दिया गया है की अब सोने के गहनों पर होलमार्क लगा हुआ सोना के गाने मिलेंगे , जिसके साथ आपको अच्छा सोना खरीदने के लिए मिलेंगा।
भारतीय सर्राफा बाजारों में सोना अपने उच्चतम स्तर से करीब 5,500 रुपये सस्ते में बिक रहा है, जिसकी खरीदारी कर आप बड़ा फायदा उठा सकते हैं। कारोबारी हफ्ते में सोने की कीमत में 271 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की जा रही है।
चांदी की कीमत में 715 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई। आईबीजीए की वेबसाइट के अनुसार, इस बिजनेस वीक (30 मई से 3 जून) की शुरुआत में 24 कैरेट सोने (Gold) का रेट 51,184 था,
जो शुक्रवार तक बढ़कर 51,455 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 62,073 से बढ़कर 62,788 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।
बता दें कि आईबीजीए की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग शुद्धता के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है।
ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं। आईबीजीए द्वारा जारी किए गए दरें देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है।
Aaj Ka Sone Ka Bhav: बीते सफ्ताह जानिए सोना की कीमत
30 मई, 2022- 51,184 रुपये प्रति 10 ग्राम
31 मई, 2022- 51,125 रुपये प्रति 10 ग्राम
1 जून, 2022- 50,606 रुपये प्रति 10 ग्राम
2 जून, 2022- 51,205 रुपये प्रति 10 ग्राम
3 जून, 2022- 51,455 रुपये प्रति 10 ग्राम
- यूं जानें सोने की शुद्धता
भारतीय सर्राफा बाजार में ज्वेलरी की शुद्धता मापने का एक तरीका होता है। इसमें हॉलमार्क से जुड़े कई तरह के निशान पाए जाते हैं।
इन निशानों के माध्यम से ही ज्वेलरी की शुद्धता को मापा जाता है। इसमें से एक कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का पैमाना होता है।
सरकार की ओर से ज्वेलरी पर हॉलमार्क अनिवार्य कर दिया गया है। इसके बिना कोई भी ज्वेलरी नहीं बेच सकता। ज्वेलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होगा।
21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 लिखा होगा। 18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा होता है। 14 कैरेट की ज्वेलरा पर 585 लिखा होगा।