May 3, 2024
20220415 181658

Gold Silver Price Today: जाने आज का भाव 15 अप्रैल

Gold Silver Price Today: इन दिनों सोने के दाम घट-बढ़ रहे हैं. आज यानी 15 अप्रैल को देश में सोने के रेट में थोड़ी सी बढ़त हुई है.

देश में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 54,060 है, जो बीते दिन 53,840 था. यानी 220 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त दर्ज की गई है. वहीं देश में आज चांदी का रेट 70,000 प्रति किलो है.

इस हफ्ते सोने की चाल (11 अप्रैल-15 अप्रैल)

दिन                      सोना 
सोमवार                 53020/10 ग्राम
मंगलवार                53450/10 ग्राम
बुधवार                   53840/10 ग्राम
गुरुवार                   54060/10 ग्राम
शुक्रवार                 53840/10 ग्राम (ट्रेडिंग जारी)

Gold Silver Price Today: इस हफ्ते चांदी की चाल (11 अप्रैल-15 अप्रैल)

दिन                      चांदी 
सोमवार                67700/किलो
मंगलवार               67800/किलो
बुधवार                  69300/किलो 
गुरुवार                  70000/किलो  
शुक्रवार                70000/किलो 

अब तक 5 हजार रुपये से ज्यादा महंगा हुआ सोना

साल 2022 की शुरुआत से अब तक सोना लगातार चढ़ता आ रहा है. इस साल सोने की कीमतों में करीब 5000 रुपये से ज्यादा का उछाल आ चुका है.

1 जनवरी 2022 को सोने का भाव 48,279 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो बढ़कर 53,500 रुपये के पार निकल चुका है. वहीं, चांदी 62,035 रुपये से बढ़कर 70,000 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास है. 

जानें क्या है 22 और 24 कैरेट में अंतर?

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है. 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है.

जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते. इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं.

Gold Silver Price Today: जाने आज का भाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Kadife tatlısı nasıl yapılır? Evde kolayca hazırlayabileceğiniz pratik tatlı tarifi! Hülya Avşar: Fazla zenginlik insana zarar veriyor Amitabh Bachchan Net Worth: कितनी है अमिताभ बच्चन की नेटवर्थ? अपनी संतान अभिषेक और श्वेता को देंगे इतने करोड़ की प्रॉपर्टी! The Archies के प्रीमियर में फैमिली संग ट्विनिंग करके पहुंचे Shah Rukh Khan, मरून बॉडीकोन ड्रेस में Suhana का दिखा ग्लैमरस अवतार CID ही नहीं बल्कि इन शोज में भी नजर आए दिनेश फडनिस, आमिर खान और ऋतिक रोशन संग भी किया काम, ऐसा रहा एक्टर का करियर