April 29, 2024
20220330 194200

Indore Mandi News: आज के इंदौर मंडी का ताजा भाव

Indore Mandi News: इंदौर । आने वाले त्योहारों में अब सरकार अनाज और दलहन की महंगाई नहीं चाहती। रमजान और नवरात्र के पहले सरकार ने बड़ा फैसला ले लिया है। सरकार ने तुवर और उड़द के आयात की अवधि एक साल बढ़ा दी है।

तुवर और उड़द का मुक्त आयात अब 31 मार्च 2023 तक किया जा सकेगा। इससे पहले म्यांमार ने उड़द के सौदे भारत से बढ़ाने की बात भी की। ऐसे में भले ही अब दोनों जिंसों में दाम एकदम न गिरें लेकिन तेजी के आसार कम ही हैं।

दरअसल, बर्मा में उड़द का स्टाक अच्छा बताया जा रहा है जिससे फिलहाल उड़द में लंबी तेजी नजर नहीं आ रही है। हालांकि इन दिनों कीमतें पहले से नरम पड़ चुकी है ऐसे में मंदी भी एक दायरे में ही रहेगी।

Indore Mandi News इंदौर में उड़द 7000 रुपये तक बोली जा रही है। दूसरी ओर देसी तुवर का स्टाक बेहद कमजोर रहने के साथ ही विदेशों से आने वाली तुवर भी कम होने से इसके दामों में ज्यादा मंदी की गुंजाइश नहीं है।

फिलहाल डिमांड का सपोर्ट नहीं होने से कीमतें मजबूती पर टिकी हुई है। तुवर दाल में उपभोक्ता मांग का दबाव बढ़ते ही तुवर की कीमतों में तेजी की स्थिति बन सकती है।

तुवर महाराष्ट्र सफेद 6400-6600 कर्नाटक नई 6600-6700 निमाड़ी नई तुवर 5500-6400 रुपये प्रति क्विंटल बोली जा रही है। इध्ार, चना और मसूर में ग्राहकी कम होने से भाव में आंशिक नरमी रही।

चना कांटा घटकर 5025- 5050 मसूर 6750 रुपये प्रति क्विंटल रह गई। मूंग में कामकाज सामान्य रहा।

Indore Mandi News
Indore Mandi News

Indore Mandi News दलहन के दाम : चना कांटा 5025-5050 नया विशाल 4700- 4825 डंकी चना 4200-4500 मसूर 6750 तुवर महाराष्ट्र सफेद 6400- 6600 कर्नाटक नई 6600-6700 निमाड़ी नई तुवर 5500-6400 मूंग बेस्ट 7200-7400 एवरेज 6000- 6800 उड़द बेस्ट बोल्ड 7000 मीडियम 5500-6000 हलकी 2500-4500 सरसों निमाड़ी 6200- 6300 नई राइडी 6400-6500 रुपये।

काबुली चना कंटेनर भाव : (42-44) 10400, (44-46) 10200, (58-60) 9300, (60- 62) 9200 रुपये।

दालों के दाम

चना दाल 6000-6100 मीडियम 6200-6300 बेस्ट 6400-6500 मसूर दाल 8000-8100 बेस्ट 8200-8300 मूंग दाल 8800- 8900 बेस्ट 9000-9100 मूंग मोगर 9200-9300 बेस्ट 9400- 9500 तुवर दाल 8200-8300 मीडियम 8400-8500 बेस्ट 8600-8800 नई दाल 9100- 9800 उड़द दाल 8000-8100 बेस्ट 8200-8300 उड़द मोगर 9100-9300 बेस्ट 9400-9500 रुपये क्विंटल।

Indore Mandi News इंदौर चावल भाव….

दयालदास अजीतकुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 10000 से 11000, तिबार 8000 से 8500, दुबार पोनिया 7000 से 7500, मिनी दुबार 6000 से 6500, बासमती सेला 6500 से 9000, मोगरा 3500 से 6000, दुबराज 3500 से 4000, कालीमूंछ डिनरकिंग 7500, राजभोग 6500, परमल 2500 से 2650, हंसा सेला 2450 से 2650, हंसा सफेद 2350 से 2450, पोहा 3700 से 4100 रुपये क्विंटल बिका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Kadife tatlısı nasıl yapılır? Evde kolayca hazırlayabileceğiniz pratik tatlı tarifi! Hülya Avşar: Fazla zenginlik insana zarar veriyor Amitabh Bachchan Net Worth: कितनी है अमिताभ बच्चन की नेटवर्थ? अपनी संतान अभिषेक और श्वेता को देंगे इतने करोड़ की प्रॉपर्टी! The Archies के प्रीमियर में फैमिली संग ट्विनिंग करके पहुंचे Shah Rukh Khan, मरून बॉडीकोन ड्रेस में Suhana का दिखा ग्लैमरस अवतार CID ही नहीं बल्कि इन शोज में भी नजर आए दिनेश फडनिस, आमिर खान और ऋतिक रोशन संग भी किया काम, ऐसा रहा एक्टर का करियर