July 27, 2024
Mango Rabri: Not just mango shake, this time make delicious rabri with mango, the recipe is very easy

Mango Rabri: सिर्फ मैंगो शेक नहीं, इस बार बनाएं आम से स्वादिष्ट रबड़ी, बनाने की विधि है बेहद आसान

गर्मियों में ठंडी रबड़ी खाने का अलग ही मजा होता है। आज हम आपके लिए स्वादिष्ट आम रबड़ी की सबसे आसान रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे आपको इस आम के मौसम में जरूर ट्राई करना चाहिए। अगर आप अपने घर आए मेहमानों को कुछ अलग खिलाना चाहते हैं या फिर डिनर के बाद डेजर्ट में कुछ बढ़िया खाना चाहते हैं, तो यह आम रबड़ी हर मामले में परफेक्ट है। चलिए बिना देर किए इसकी रेसिपी जान लेते हैं।

Mango Rabri सामग्री:

  • फुल क्रीम दूध – 1 लीटर
  • आम की प्यूरी – 1 कप
  • चीनी – 2 बड़े चम्मच
  • इलायची पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • केसर – 5-6 रेशे
  • काजू, पिस्ता और बादाम – जरूरत के हिसाब से

Mango Rabri विधि:

  • आम रबड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में दूध लें।
  • अब इसे गैस पर रखें और तब तक पकाएं जब तक यह आधा न रह जाए।
  • इसके बाद जब यह गाढ़ा हो जाए तो इसमें चीनी डालें और इसे घुलने तक चलाते हुए पकाएं।
  • फिर इसमें बारीक कटे हुए काजू, पिस्ता और बादाम डालकर मिक्स करें।
  • इसके बाद इसमें इलायची पाउडर और केसर डालें।
  • फिर गैस बंद कर दें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने के लिए अलग रख दें।
  • इसके बाद इसमें आम की प्यूरी डालकर अच्छे से मिक्स करें।
  • अब इस तैयार मिश्रण को एक बाउल में निकाल लें और फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।
  • आपकी स्वादिष्ट और लजीज आम रबड़ी बनकर तैयार है। इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chimichurri Sauce Awesome Pasta Salad Kadife tatlısı nasıl yapılır? Evde kolayca hazırlayabileceğiniz pratik tatlı tarifi! Hülya Avşar: Fazla zenginlik insana zarar veriyor Amitabh Bachchan Net Worth: कितनी है अमिताभ बच्चन की नेटवर्थ? अपनी संतान अभिषेक और श्वेता को देंगे इतने करोड़ की प्रॉपर्टी!