May 18, 2024
Mauni Amavasya 2022: मौनी अमावस्या कब है , अमावस्या कब है ? जाने स्‍नान और तर्पण कब से कब तक करना है ?

Mauni Amavasya 2022: मौनी अमावस्या कब है , अमावस्या कब है ? जाने स्‍नान और तर्पण कब से कब तक करना है ?

Mauni Amavasya 2022: मौनी अमावस्या 2022 कब है को लेकर थोड़ी असमंजस की स्‍थ‍ित‍ि है। ये तिथ‍ि 31 जनवरी से शुरू हो रही है। मान्‍यता है क‍ि इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करने से सभी कष्टों का निवारण होता है।

Mauni Amavasya 2022 Date, Time, Puja Muhurat: शास्त्रों के अनुसार माघ माह कार्तिक महीने के समान पवित्र माना जाता है। इस महीने पड़ने वाली अमावस्या तिथि को मौनी अमावस्या या माघी अमावस्या (Mauni Amavasya) कहते हैं।

विडियो के माध्यम से खबरों को जाने CLICK HERE

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मौनी अमावस्या शनि देव और पितरों से संबंधित है। मान्‍यता है क‍ि इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करने व भगवान विष्णु की विधिवत पूजा अर्चना करने से सभी कष्टों का निवारण होता है।

पौराणिक ग्रंथों के अनुसार मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya 2022) के दिन मनु ऋषि का जन्म हुआ था और मनु शब्द से ही मौनी की उत्पत्ति हुई। इसलिए इस दिन मौन व्रत करने से मुनि पद की प्राप्ति होती है।

हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya 2022) 1 फरवरी 2022, मंगलवार को है। अमावस्या तिथि मंगलवार को पड़ने के कारण इसे भौमी अमावस्या भी कहते हैं।

हालांकि कुछ लोग मौनी अमावस्या 31 जनवरी को बता रहे हैं, लेकिन ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक स्नान दान व पूजा के लिए 01 फरवरी को अमावस्या तिथि शुभ मानी जा रही है।

Mauni Amavasya 2022: मौनी अमावस्या कब है , अमावस्या कब है ? जाने स्‍नान और तर्पण कब से कब तक करना है ?
Mauni Amavasya 2022: मौनी अमावस्या कब है , अमावस्या कब है ? जाने स्‍नान और तर्पण कब से कब तक करना है ?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन संगम पर सभी देवी देवताओं का वास होता है, इसलिए कहा जाता है क‍ि मौनी अमावस्या पर पवित्र नदी में स्नान करने से निरोगी काया प्राप्त होती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

Mauni Amavasya 2022 Date in India, कब है मौनी अमावस्या 2022

हिंदू पंचांग के अनुसार माघ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya 2022 Date) कहा जाता है।

मौनी अमावस्या तिथि 31 जनवरी, सोमवार को दोपहर 02:18 मिनट से शुरू जाएगी।

इसका समापन 1 फरवरी 2022, मंगलवार को दोपहर 11:15 पर होगा। लेक‍िन सूर्य उदया तिथ‍ि 1 फरवरी को होने से 1 फरवरी को ही स्‍नान व दान का योग बन रहा है।

मौनी अमावस्‍या 2022 तिथि प्रारंभसोमवार,  31 जनवरी को दोपहर 02:18 मिनट बजे से 
मौनी अमावस्‍या 2022 तिथि समापनमंगलवार,  01 फरवरी को 11:15 बजे तक
मौनी अमावस्‍या 2022 पर स्‍नान और तर्पण1 फरवरी को सुबह 11 बजे तक कर लें

 

Mauni Amavasya 2022: मौनी अमावस्या कब है , अमावस्या कब है ? जाने स्‍नान और तर्पण कब से कब तक करना है ?
Mauni Amavasya 2022: मौनी अमावस्या कब है , अमावस्या कब है ? जाने स्‍नान और तर्पण कब से कब तक करना है ?

मौनी अमावस्या का महत्व

मौनी अमावस्या को सभी अमावस्या तिथियों में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान आदि करने से शारीरिक, भौतिक और दैविक तीनों प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है

तथा धरती पर समस्त सुखों को भोगने के बाद मनुष्य को वैकुण्ठ लोक की प्राप्ति होती है। बता दें अमावस्या की तिथि भगवान विष्णु को काफी प्रिय है,

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन विधिवत भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने से धन की प्राप्ति होती है और धन संबंधी सभी समस्याओं का निवारण होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Kadife tatlısı nasıl yapılır? Evde kolayca hazırlayabileceğiniz pratik tatlı tarifi! Hülya Avşar: Fazla zenginlik insana zarar veriyor Amitabh Bachchan Net Worth: कितनी है अमिताभ बच्चन की नेटवर्थ? अपनी संतान अभिषेक और श्वेता को देंगे इतने करोड़ की प्रॉपर्टी! The Archies के प्रीमियर में फैमिली संग ट्विनिंग करके पहुंचे Shah Rukh Khan, मरून बॉडीकोन ड्रेस में Suhana का दिखा ग्लैमरस अवतार CID ही नहीं बल्कि इन शोज में भी नजर आए दिनेश फडनिस, आमिर खान और ऋतिक रोशन संग भी किया काम, ऐसा रहा एक्टर का करियर