December 3, 2023
images 4 14

MP Election 2023 : कांग्रेस स्टार प्रचारक प्रियंका गाँधी मध्यप्रदेश के दौरे पर , थोड़ी देर में मंडला में जनसभा को करेंगी संबोधित

MP Election 2023: कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी का मध्य प्रदेश दौरा करीब तीन घंटे का रहेगा। वे विशेष विमान से दिल्ली से जबलपुर होते हुए मंडला पहुंचेंगी। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ भी दिल्ली से ही उनके साथ आएंगे।

यह भी देखे:-Triumph Scrambler 400x :Bullet की बादशाहत खत्म करने, कम कीमत मे मार्केट में लॉन्च हुई नई बाइक,

कमलनाथ का भाजपा पर बड़ा हमला

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा दोनों का ही एक दूसरे पर हमला जारी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने बीजेपी नेताओं के चेहरों को भावहीन बताया है। उन्होंने सोशल सोशल नेटवर्किंग साइट x पर पोस्ट किया कि पराजय पराया बना देती है’, अब ये बात भाजपा पर पूरी तरह लागू हो रही है। भाजपा के चुनावी मंच ‘मनमुटाव के मंच’ बनकर रह गये हैं। भाजपा नेताओं की खोखली बातें शब्दों की बुनी हुई बड़ी चादर हैं जिसे वो अपनी अंदरूनी टकराव के ऊपर डालकर, आपसी दरार को ढकने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उनके भावहीन चेहरे सारी हक़ीक़त बयान कर दे रहे हैं।

यह भी देखे:-Ertiga का काम खत्म करने आ गयी है Toyota की नई 7सीटर MPV कार, माइलेज के साथ क्वालिटी में भी है दम

जबलपुर से मंडला के लिए रवाना होंगी प्रियंका

कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रियंका गांधी एवं कमलनाथ 12 अक्टूबर को दिल्ली से विशेष विमान से पूर्वान्ह 11 बजे जबलपुर पहुंचेंगी। हेलीकॉप्टर से 11:15 बजे जबलपुर से प्रस्थान कर 11:45 बजे मंडला पहुचेंगे। वहां दोपहर 12 बजे कांग्रेस की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। प्रियंका एवं कमलनाथ दोपहर 1:15 बजे हेलीकॉप्टर से मंडला से रवाना होकर दोपहर 1:45 बजे जबलपुर पहुंचेंगे। प्रियंका गांधी जबलपुर से विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।

यह भी देखे:-IND vs AFG: Jasprit Bumrah imitates Marcus Rashford’s celebration

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी आज (गुरुवार) मंडला आ रही हैं। वे मंडला में कांग्रेस की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी साथ रहेंगे। प्रियंका गांधी तीसरी बार मध्यप्रदेश के दौरे पर आ रही हैं। हालांकि आचार संहिता लगने के बाद ये प्रियंका का पहला दौरा है। बता दें, प्रियंका से पहले 10 अक्टूबर को राहुल गांधी शहडोल जिले के दौरे पर आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Duck Farming: कैसे बत्तख पालकर कमा सकते हैं मोटा पैसा, ये रहा पूरा बिजनेस प्लान Ranbir Kapoor से Bobby Deol तक, उम्र बढ़ने के साथ और ज्यादा हैंडसम होते जा रहे हैं ये स्टार्स, लुक्स पर फिदा हो रही लड़कियां Best Mileage Scooters: माइलेज के मामले में अच्छे हैं ये स्कूटर्स, खरीदने का मन है तो बेझिझक घर ले आइये! MS Dhoni brings home a new AMG G63 worth Rs 3.30 crore Exit Poll Results 2023: मध्य प्रदेश-राजस्थान समेत 5 राज्यों में किसकी बनेगी सरकार? कहां फंसेगा पेंच, ये रहे आंकड़े