MP News: सुरंग धंसने से 9 मजदूर दबे,आधी रात को हुआ हादसा, देखे पूरी खबर.

MP News: मध्यप्रदेश में कटनी के स्लीमनाबाद में बरगी नहर की निर्माणाधीन सुरंग धंसने से 9 मजदूर अंदर फंस गए। इनमें से 7 को बचा लिया गया। SDRF की टीम अन्य अधिकारियों के साथ बाकी फंसे 2 मजदूरों को निकालने की कोशिश कर रही है।

नर्मदा नदी पर बने बरगी बांध से सतना तक अंडरग्राउंड टनल बनाई जा रही है। इसी दौरान मिट्‌टी धंसने से हादसा हुआ। ये मजदूर करीब 9 मीटर नीचे दबे हैं, जहां से उनकी आवाज साफ सुनाई दे रही है।

हादसा शनिवार शाम करीब 7.30 बजे हुआ। इसके बाद जबलपुर से पहुंची SDRF की टीम ने रात को ही बचाव कार्य शुरू कर दिया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

MP News: सुरंग धंसने से 9 मजदूर दबे,आधी रात को हुआ हादसा, देखे पूरी खबर.
MP News: सुरंग धंसने से 9 मजदूर दबे,आधी रात को हुआ हादसा, देखे पूरी खबर.

गृह विभाग के ACS राजेश राजौरा वल्लभ भवन (मंत्रालय) में सिचुएशन रूम से इसकी निगरानी कर रहे हैं। कटनी कलेक्टर प्रियांक मिश्रा और SP मौके पर ही मौजूद हैं। बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पांडेय समेत बाकी अफसर भी रात को ही पहुंच गए थे।

MP News:मशीन सुधारने 25 फीट खुदाई के वक्त धंसी मिट्टी

अंडरग्राउंड टनल में TVM मशीन सतह से करीब 80 फीट की गहराई में थी। मशीन में आई गड़बड़ी को सुधारने के लिए कुआंनुमा गड्ढा खोदने का काम चल रहा था। करीब 25 फीट तक खुदाई हो जाने के बाद उसे ईंट और सीमेंट से पक्का किया जा रहा था। इस बीच उसके दो हिस्से धंस गए।

MP News अंदर फंसे मजदूरों के लिए ऑक्सीजन भेजी गई

नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (NVDA) के कार्यपालन यंत्री सहज श्रीवास्तव ने कहा कि नीचे फंसे मजदूर सुरक्षित हैं। उन्हें मामूली चोटें आई हैं। रेस्क्यू टीम ने अंदर जाकर मजदूरों से बात की है और जो मजदूर अंदर गहराई में हैं, उनके लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई है।

घायलों को अस्पताल पहुंचाने बनाया ग्रीन कॉरिडोर

कलेक्टर ने बताया कि घटनास्थल पर एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस लगाई गई है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए जबलपुर मेडिकल अस्पताल और कटनी जिला अस्पताल तक के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया।

MP News: CM शिवराज का ट्वीट- सबके सकुशल होने की प्रार्थना

हादसे पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा- ‘कटनी जिले के स्लीमनाबाद में नहर के निर्माण कार्य के दौरान श्रमिकों के दबने के समाचार से दु:ख हुआ।

MP News: सुरंग धंसने से 9 मजदूर दबे,आधी रात को हुआ हादसा, देखे पूरी खबर.
MP News: सुरंग धंसने से 9 मजदूर दबे,आधी रात को हुआ हादसा, देखे पूरी खबर.

मौके पर जिला प्रशासन की टीम है और SDRF की टीम भी सहायता के लिए घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है। मैं सतत प्रशासन के संपर्क में हूं ईश्वर से सबके सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।

नर्मदा नदी पर बने बरगी बांध से सतना तक 11.95 किलोमीटर लंबी अंडरग्राउंड टनल बनाई जा रही है। इसका काम 2008 में शुरू हुआ था और 2011 तक इसे पूरा कर खेतों में पानी पहुंचाने का प्लान था।

हालांकि तय समय सीमा को गुजरे 11 साल हो चुके हैं, लेकिन अब भी 6 किलोमीटर टनल का निर्माण बाकी है। टनल पूरी होने पर जबलपुर जिले की 60 हजार, कटनी जिले की 21,823 और सतना जिले की 159655 हेक्टेयर जमीन को पानी मिल सकेगा।

1 thought on “MP News: सुरंग धंसने से 9 मजदूर दबे,आधी रात को हुआ हादसा, देखे पूरी खबर.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are Anushka Sharma and cricketer Virat Kohli expecting their second Vegetable Dalia Recipe: ‘वेजिटेबल दलिया रेसिपी’ बनाने के लिए यह खास Sapta Sagaradaache Ello- Side A now available on Prime Video Shah Rukh Khan Kissa: जब छत से कूदने वाले थे शाहरुख खान, फिर बेटी सुहाना ने पिता को बचाने के लिए किया था ये काम Thai Red Curry: घर पर भी बना सकते हैं थाई रेड करी, बस आपको इन