Multai News : भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में मुलताई नहीं आएंगे मुख्यमंत्री, जिला बनाओ आंदोलन बना बड़ी वजह

Multai News:पूरे मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा के तहत 19 सितंबर को भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा मुलताई विधानसभा में प्रवेश करने जा रही है। लेकिन सोमवार देर शाम भाजपा की ओर से जारी है प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल इस जन आशीर्वाद यात्रा में मुलताई पहुंचेंगे।

यह भी देखे:-शेयर मार्केट ₹0.3 के शेयर ने किया अपने निवेशकों को दिया तगड़ा मुनाफा , फटाफट खरीद लीजिये जल्द हो जायेंगे कुछ समय बाद हो जायेंगे मालामाल

जिला बनाओ आंदोलन बना बड़ी वजह

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन आशीर्वाद यात्रा में मुलताई नहीं आने पर अलग-अलग कारण बताए जा रहे हैं। नगरवासियो का कहना है कि मुलतापी जिला बनाओ आंदोलन सबसे बड़ी वजह है। विगत 25 वर्षों से मुलताई को जिला बनाने के लिए हो रहा है आंदोलन में इस बार का आंदोलन खास है। जब मुलताई सहित आसपास क्षेत्र के लोगों का भरपूर सहयोग मुलताई को जिला बनाने के लिए मिल रहा है।

ऐसे में यदि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुलताई आते तो उन्हें मजबूरन मुलताई को जिला बनाने की घोषणा करनी पड़ती। जिससे बचने के लिए वे अपनी जगह मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल को जन आशीर्वाद यात्रा में मुलताई भेज रहे हैं।

वही मुलताई के लिए घोषित किए गए ताप्ती कॉरिडोर के भूमि पूजन की बात भी भाजपाइयों द्वारा कही जा रही थी, लेकिन इस विषय में अब कोई कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। हालांकि भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर पर गणेश स्थापना होने के कारण नहीं आना बताया जा रहा है।

यह भी देखे:-Chana Dal kebab: आलू और चना से बनाएं यह खास कबाब, यह है पूरी रेसिपी

Multai News भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में मुलताई नहीं आएंगे मुख्यमंत्री, जिला बनाओ आंदोलन बना बड़ी वजह

दूसरी बार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कार्यक्रम हुआ स्थगित

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन आशीर्वाद यात्रा दूसरा अवसर है जब वे मुलताई आने का अपना कार्यक्रम स्थगित कर गए। इसके पहले मां ताप्ती जन्मोत्सव पर भी उनके आने की तैयारियां की जा रही थी। बैतूल जिला कलेक्टर सहित आला अधिकारी दो बार मुलताई का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा ले चुके थे। लेकिन तब भी उनका आना स्थगित हो गया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का मुलताई आना दो बार स्थगित होने से आगामी समय में होने वाले विधानसभा चुनाव में साफ असर दिखाई देगा।

यह भी देखे:-दूसरे रविवार तक भी थमी नहीं बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन की आंधी, सनी देओल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन आशीर्वाद यात्रा में मुलताई नहीं आने पर सोशल मीडिया पर अब नगर वासियों द्वारा तरह-तरह की पोस्ट चलाई जा रही है, जो की जन चर्चा का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are Anushka Sharma and cricketer Virat Kohli expecting their second Vegetable Dalia Recipe: ‘वेजिटेबल दलिया रेसिपी’ बनाने के लिए यह खास Sapta Sagaradaache Ello- Side A now available on Prime Video Shah Rukh Khan Kissa: जब छत से कूदने वाले थे शाहरुख खान, फिर बेटी सुहाना ने पिता को बचाने के लिए किया था ये काम Thai Red Curry: घर पर भी बना सकते हैं थाई रेड करी, बस आपको इन