Multai News: मुलताई विधानसभा नगर मंडल मुलताई के भाजयुमों के पूर्व मंडल महामंत्री विशाल डोंगरे की तेजतर्राट छबि एवं युवाओं के बीच चहल कदमी एवं काम को सराहते
हुये भाजपा जिलाध्याक्ष आदित्य बबला शुक्ला जी के मार्गदर्शन एवं सहमति से ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष संजु सोलंकी जी ने भारतीय जनता ओबीसी मोर्चा के जिला सोशल मीडिया प्रभारी पद पर पदोन्नत किया है।
जिला सोशल मीडियां पद पर आने उपरांत समस्त संगठन के पदाधिकारियों, इस्ट मित्रों एवं शुभचिंतको की बधाई संदेश मिलने लगे है।
विशाल डोंगरे ने कहा की आज इंटरनेट के बढ़ते कदमों से सोशल मिडियां का प्लेट फार्म प्रचार प्रसार एवं पार्टी द्वारा जनता के लिये किये कार्यों प्रमुख चलित योजनाओं की जानकारी जनमानस तक पहुंचाने में बहुत उपयोगी सिद्ध हुआ है।
जहां सोशल मीडियां प्रभारी बनाये जाने के कारण पार्टी के प्रति जिम्मेदारी और बढ़ गयी है। जिसका पुरे दृढ़ता से निर्वहन करुंगा।