May 15, 2024
20220407 075905

Navratri 2022 Special:आज होंगे महाकाली के दर्शन, 9 फिट की है प्रतिमा।

Navratri 2022 Special: इंदौर।शहर के पूर्वी क्षेत्र के खजराना में स्थित काली मंदिर शक्ति के उपासकों के बीच आस्था का केंद्र है।

मंदिर में माता काली की नौ फीट उंची संगमरमर की मूर्ति विराजमान है। इस मनोहारी मूर्ति के दर्शन के लिए यहां प्रतिदिन भक्तों का तांता लगता है।

चैत्र व शारदीय नवरात्र के अतिरिक्त दोनों गुप्त नवरात्र में भी यहां विभिन्न अनुष्ठान होते है।

देश-दुनिया में ख्यात खजराना गणेश मंदिर के नजदीक स्थित खजराना काली माता मंदिर की रेलवे स्टेशन से दूरी 6.5 किलोमीटर है।

Navratri 2022 Special:आज होंगे महाकाली के दर्शन, 9 फिट की है प्रतिमा।

यहां पहुंचने में तकरीबन 20 मिनिट का समय लगता है। मंदिर की स्थापना 1976 में हुई थी। उस समय मंदिर के संस्थापक राधेश्याम अग्रवाल बापूजी ने अपनी चार फैक्ट्री में से तीन को बेचकर देवी का मंदिर अौर छोटी मूर्ति की स्थापना की थी।

इसके बाद एक अन्य भक्त हरिकिशन पाटीदार ने मंदिर के पास की जमीन दान दी।

1984 में भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हुआ। 17 फरवर 1991 को मंदिर में नौ फीट ऊंची संगमरमर की काली माता की मूर्ति स्थापित की गई।

Navratri 2022 Special:आज होंगे महाकाली के दर्शन, 9 फिट की है प्रतिमा।

जयपुर से 80 किमी दूर छितौली गांव से मूर्ति के लिए संगमरमर बुलवाया गया। मंदिर में ही मूर्ति तैयार की गई ।मंदिर से जुड़े आचार्य शिवप्रसाद तिवारी बताते है कि देशभर के प्रमुख विद्वानों की उपस्थिति में मूर्ति की स्थापना हुई थी।

माता की इतनी बड़ी मूर्ति देश के कुछ मंदिरों में ही है। यहां पर चैत्र अौर शारदीय नवरात्रि पर विशेष अनुष्ठान होते है। यहां पारदेश्वर महादेव की प्रतिष्ठा 1989 में हुई थी।

Navratri 2022 Specia:आज होंगे महाकाली के दर्शन, 9 फिट की है प्रतिमा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Kadife tatlısı nasıl yapılır? Evde kolayca hazırlayabileceğiniz pratik tatlı tarifi! Hülya Avşar: Fazla zenginlik insana zarar veriyor Amitabh Bachchan Net Worth: कितनी है अमिताभ बच्चन की नेटवर्थ? अपनी संतान अभिषेक और श्वेता को देंगे इतने करोड़ की प्रॉपर्टी! The Archies के प्रीमियर में फैमिली संग ट्विनिंग करके पहुंचे Shah Rukh Khan, मरून बॉडीकोन ड्रेस में Suhana का दिखा ग्लैमरस अवतार CID ही नहीं बल्कि इन शोज में भी नजर आए दिनेश फडनिस, आमिर खान और ऋतिक रोशन संग भी किया काम, ऐसा रहा एक्टर का करियर