May 14, 2024
20220423 062718

Jaitun Tel Ke Nuksan: जैतून तेल के नुकसान

Jaitun Tel Ke Nuksan: जैतून के फल से बनाया जाता है जैतून का तेल (Olive Oil), जिसके अनेक फायदे सुने होंगे आपने, पर क्या आप जैतून के तेल के नुकसान के बारे में जानते है? जी हां! जैतून तेल के नुकसान भी होते हैं।

ज़रुरत से अधिक किसी भी चीज़ का सेवन नुकसानदेह हो सकता है। जैतून के तेल के अधिक सेवन से भी मुहांसे, त्वचा पर लाल चकत्ते, या डायरिया की समस्या हो सकती है।

इसलिए जैतून तेल के सेवन के दौरान कुछ सावधानियां भी बरतनी चाहिए। इस लेख में उन परिस्थितियों के बारे में बताया गया है जो के जैतून के तेल के सेवन से होती हैं। आइये जानते है जैतून के तेल के नुकसान।

फोटो पर क्लिक करे

20220422 180359

जैतून तेल के नुकसान – Jaitun Tel Ke Nuksan In Hindi.

1 जैतून के तेल के ज्यादा उपयोग से ब्लड शुगर लेवल पर प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए, अगर किसी को डायबिटीज है, तो जैतून तेल के सेवन के साथ-साथ नियमित रूप से ब्लड शुगर की जांच भी कराते रहें।

इसके अलावा, यदि डायबिटीज की दवाई ले रहे हैं, तो इसके सेवन से पहले एक बार डॉक्टर से बात कर लें।

2. यदि आपकी त्वचा तैलीय है, तो जैतून तेल का उपयोग ना करें। इसके उपयोग से कील-मुहांसों की समस्या हो सकते है।

3. जिनकी त्वचा अत्यधिक शुष्क यानी ड्राई है, उनके लिए भी जैतून तेल नुकसानदायक हो सकता है।

4. जैतून के तेल से एलर्जी की समस्या हो सकती है।

5. जैतून के तेल में ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर को कम करने वाले गुण होते हैं इसलिए अगर आप पहले से ही एंटीडायबिटिक और एंटीहाइपरटेंसिव दवाइयों का सेवन कर रहे हैं तो ऑलिव ऑयल के सेवन के दौरान अपना ब्लड शुगर लेवल और ब्लड प्रेशर नियमित अंतराल पर चेक करते रहें।

6. गर्भवती महिला या स्तनपान कराने वाली महिला जैतून तेल के सेवन से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

7. जैतून तेल के ज्यादा सेवन से पेट संबंधी परेशानी हो सकती है।

8. जैतून का तेल कैलोरी से भरपूर होता है, तो इसके अत्यधिक सेवन से ह्रदय संबंधी बीमारियां हो सकती हैं।

9. छोटे बच्चों पर जैतून तेल के उपयोग से पहले डॉक्टर से राय जरूर लें।

10. चोट लगने पर जैतून का तेल लगाना नुकसानदेह है, इस तेल को घाव पर ना लगाएं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है।

अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। The hind media इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Jaitun Tel Ke Nuksan: जैतून तेल के नुकसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Kadife tatlısı nasıl yapılır? Evde kolayca hazırlayabileceğiniz pratik tatlı tarifi! Hülya Avşar: Fazla zenginlik insana zarar veriyor Amitabh Bachchan Net Worth: कितनी है अमिताभ बच्चन की नेटवर्थ? अपनी संतान अभिषेक और श्वेता को देंगे इतने करोड़ की प्रॉपर्टी! The Archies के प्रीमियर में फैमिली संग ट्विनिंग करके पहुंचे Shah Rukh Khan, मरून बॉडीकोन ड्रेस में Suhana का दिखा ग्लैमरस अवतार CID ही नहीं बल्कि इन शोज में भी नजर आए दिनेश फडनिस, आमिर खान और ऋतिक रोशन संग भी किया काम, ऐसा रहा एक्टर का करियर