April 28, 2024
MP Panchayat Election 2022

MP Panchayat Election 2022

MP Panchayat Election 2022 भोपाल। प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव की घोषणा कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह पत्रकार वार्ता में पंचायत चुनाव का ऐलान किया।

इस बार जिला पंचायत और जनपद पंचायत सदस्य का चुनाव भी मतपत्र से होगा। अभी तक यह Fish Farming: इस समय करें मछली पालन के लिए तालाब का निर्माण, इन बातोंइलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से होता रहा था! पंचायत चुनाव तीन चरणों में संपन्‍न होंगे।

पत्रकार वार्ता में राज्‍य निर्वाचन आयुक्‍त ने कहा कि राज्य शासन ने पंचायतों का आरक्षण करके हमें दे दिया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक एक जून तक हमें चुनाव घोषित करने ही हैं।

बरसात के मद्देनजर हम पंचायत चुनाव पहले कर रहे हैं। नगरीय निकाय में हालांकि बारिश की वजह से ज्यादा दिक्कत नहीं होती है। बारिश में मतदान दलों को पहुंचने में दिक्कत होती है।

30 मई को चुनाव की अधिसूचना कलेक्टर द्वारा जारी की जाएगी। 6 जून तक नामांकन पत्र स्वीकार किए जाएंगे इसके अगले दिन नामांकन पत्रों की जांच होगी। नाम वापसी 10 जून को शाम तीन बजे आवेदन लिए जा सकेंगे।

इसके ठीक बाद चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर के प्रतीक चिन्हों का आवंटन कर दिया जाएगा। पहले चरण में 115 जनपद पंचायत को शामिल किया जा रहा है इनमें आठ हजार 8702 ग्राम पंचायतें हैं।

इनमें मतदान केंद्र 27 हजार 49 रहेंगे। दूसरे चरण में 106 जनपद पंचायत और 7661 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। 23981 मतदान केंद्र इस चरण में होंगे।

तीसरे चरण में 92 जनपद पंचायत और ग्राम पंचायतें 6649 हैं। 20606 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा।

मत्र पत्र का रंग निर्धारित

मप्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतपत्रों के रंग निर्धारित हैं। पंच पद के लिए सफेद, सरपंच के लिए नीला, जनपद पंचायत सदस्य के लिए पीला और जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी रंग का मतपत्र होगा।

MP Panchayat Election 2022

MP Panchayat Election 2022
MP Panchayat Election 2022

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Kadife tatlısı nasıl yapılır? Evde kolayca hazırlayabileceğiniz pratik tatlı tarifi! Hülya Avşar: Fazla zenginlik insana zarar veriyor Amitabh Bachchan Net Worth: कितनी है अमिताभ बच्चन की नेटवर्थ? अपनी संतान अभिषेक और श्वेता को देंगे इतने करोड़ की प्रॉपर्टी! The Archies के प्रीमियर में फैमिली संग ट्विनिंग करके पहुंचे Shah Rukh Khan, मरून बॉडीकोन ड्रेस में Suhana का दिखा ग्लैमरस अवतार CID ही नहीं बल्कि इन शोज में भी नजर आए दिनेश फडनिस, आमिर खान और ऋतिक रोशन संग भी किया काम, ऐसा रहा एक्टर का करियर