Priyanka Chopra-Nick Jonas welcome baby 2022: प्रियंका चोपड़ा बनीं मां

Priyanka Chopra-Nick Jonas
Priyanka Chopra-Nick Jonas welcome baby : अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास ने शुक्रवार को सेरोगेसी के जरिए एक बच्चे का स्वागत किया। इस जोड़े ने अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स के साथ खबर इंस्टाग्राम पर शेयर की। यही पोस्ट निक जोनस ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
Priyanka Chopra-Nick Jonas welcome baby
निक को टैग करते हुए इंस्टाग्राम पर एक नोट साझा करते हुए, प्रियंका ने लिखा है कि हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेट के माध्यम से एक बच्चे का स्वागत किया है।

हम सम्मानपूर्वक इस विशेष समय के दौरान प्राइवेसी की मांग करते हैं क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित लगा रहे हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास दिसंबर 2018 में शादी के बंधन में बंध गए। इस जोड़े की मुलाकात ग्रैंड फैशन इवेंट मेट गाला 2017 में हुई, जहां उन्होंने डिजाइनर राल्फ लॉरेन का गाउन पहना।
प्रियंका चोपड़ा की अंगूठी लेने के लिए गायिका ने न्यूयॉर्क में टिफ़नी का एक पूरा स्टोर बंद कर दिया था। उन्होंने प्रियंका के जन्मदिन पर लंदन में छुट्टियां मनाते हुए उन्हें प्रपोज किया था।

1 thought on “Priyanka Chopra-Nick Jonas welcome baby 2022: प्रियंका चोपड़ा बनीं मां”