May 9, 2024
kachua ring

Turtle Ring Silver Benefits: क्या सच मे कछुआ छाप अंगूठी पहनने से होता है धन लाभ, जाने विस्तार से।

Turtle Ring Silver Benefits: आज के समय में कछुए की अंगूठी का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है।

अधिकतर लोगों के हाथ में ये अंगूठी देखने को मिल जाती है। दरअसल वास्तु शास्त्र में इस अंगूठी से जुड़े कई लाभ बताए जाते हैं।

माना जाता है इसे धारण करने से भाग्य का रास्ता खुल जाता है। इस अंगूठी का सीधा संबंध मां लक्ष्मी से भी माना जाता है।

कहते हैं जो व्यक्ति इस अंगूठी को धारण करता है उस पर मां लक्ष्मी की कृपा सदा बनी रहती है।

फेंगशुई में भी कछुए को भाग्यशाली और धनदायक माना जाता है। जानिए इस अंगूठी को धारण करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Turtle Ring Silver Benefits

कछुए की अंगूठी पहनने के लाभ: वास्तु शास्त्र अनुसार जिन लोगों के जीवन में सुख सुविधाओं का अभाव हो या पैसों की कमी हो उन्हें कछुआ अंगूठी पहनने से विशेष लाभ प्राप्त होता है।

Turtle Ring Silver Benefits: क्या सच मे कछुआ छाप अंघुटी पहनने से होता है धन लाभ, जाने विस्तार से।

शास्त्रों के अनुसार कछुए को भगवान विष्णु के कच्छप अवतार का स्वरूप माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार समुद्र मंथन के दौरान भगवान विष्णु ने ये अवतार लिया था।

इस अंगूठी को धारण करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है।

इन राशियों के लोग बिना ज्योतिषीय सलाह के न धारण करें अंगूठी: मेष, कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालों को कछुए के आकार की अंगूठी बिना ज्योतिषीय सलाह के धारण नहीं करनी चाहिए।

क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि अगर इन राशियों के लोग बिना किसी सलाह के कछुआ अंगूठी पहनेंगे तो ग्रह दोष के शिकार हो जाएंगे। जिससे इन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कैसे धारण करें कछुए वाली अंगूठी: इस अंगूठी को खरीदने के लिए शुक्रवार का दिन ही सबसे शुभ माना जाता है।

इसलिए शुक्रवार के दिन इस अंगूठी को खरीदें और घर लाकर मां लक्ष्मी की तस्वीर के सामने रख दें। फिर इस अंगूठी को दूध और पानी के मिश्रण से धोएं या फिर इसे गंगाजल से अभिषिक्त कर लें।

अंत में इसे अगरबत्ती दिखाकर धारण कर लें। इस अंगूठी को पहनने से पूर्व मां लक्ष्मी मंत्र का 108 बार जाप करें।

इन उंगलियों में पहने अंगूठी: कछुए की अंगूठी पहनते हुए इस बात का ध्यान रखें कि उसका चेहरा हमेशा आपकी तरफ होना चाहिए। इससे धन आकर्षित होता है।

अगर इसका मुख बाहर की तरफ होगा तो धन आने की बजाय धन जाने के अधिक आसार रहेंगे।

इस अंगूठी को हमेशा सीधे हाथ की बीच वाली उंगली या फिर अंगूठी के पास वाली तर्जनी उंगली में धारण करना चाहिए।

इसे धारण करने के लिए शुक्रवार का दिन सबसे शुभ माना जाता है।

किस मेटल में होनी चाहिए अंगूठी? ये अंगूठी चांदी या सिल्वर मेटल की होनी चाहिए। क्योंकि इसका सीधा प्रभाव हमारे मस्तिष्क पर पड़ता है।

अंगूठी धारण करने के बाद इस बात का भी ध्यान रखें कि इस अंगूठी को हाथ में घुमाते न रहें।

क्योंकि इससे कछुए के मुख की दिशा बदल जाएगी। ऐसे में धन का मार्ग रुक जाता है।

Turtle Ring Silver Benefits: क्या सच मे कछुआ छाप अंघुटी पहनने से होता है धन लाभ, जाने विस्तार से।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Kadife tatlısı nasıl yapılır? Evde kolayca hazırlayabileceğiniz pratik tatlı tarifi! Hülya Avşar: Fazla zenginlik insana zarar veriyor Amitabh Bachchan Net Worth: कितनी है अमिताभ बच्चन की नेटवर्थ? अपनी संतान अभिषेक और श्वेता को देंगे इतने करोड़ की प्रॉपर्टी! The Archies के प्रीमियर में फैमिली संग ट्विनिंग करके पहुंचे Shah Rukh Khan, मरून बॉडीकोन ड्रेस में Suhana का दिखा ग्लैमरस अवतार CID ही नहीं बल्कि इन शोज में भी नजर आए दिनेश फडनिस, आमिर खान और ऋतिक रोशन संग भी किया काम, ऐसा रहा एक्टर का करियर