July 27, 2024
Eggless Mayonnaise Recipe

अगर आप घर पर Eggless Mayonnaise बनाना चाहते हैं, तो ये है सबसे आसान रेसिपी

आजकल बच्चों से लेकर बड़ों तक मेयोनीज खाना बहुत पसंद करते हैं। इससे कई स्नैक्स का मजा दोगुना हो जाता है और आपको जानकर हैरानी होगी कि इसे घर पर बनाना भी कोई मुश्किल काम नहीं है। जी हां, घर पर बनी मेयोनीज बाजार से न सिर्फ हेल्दी होती है, बल्कि स्वादिष्ट भी होती है। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।

Read More : Mango Rabri: सिर्फ मैंगो शेक नहीं, इस बार बनाएं आम से स्वादिष्ट रबड़ी, बनाने की विधि है बेहद आसान

Eggless Mayonnaise सामग्री:

  • क्रीम – 1 कप
  • रिफाइंड तेल – 1/4 कप
  • काली मिर्च – 1/4 चम्मच
  • सरसों का पाउडर – 1/2 चम्मच
  • सफेद सिरका – 2 चम्मच
  • पाउडर चीनी – 1 चम्मच
  • नमक – 1/2 चम्मच

Read More : Mango Rabri: सिर्फ मैंगो शेक नहीं, इस बार बनाएं आम से स्वादिष्ट रबड़ी, बनाने की विधि है बेहद आसान

Eggless Mayonnaise विधि:

  • एगलेस मेयोनीज बनाने के लिए सबसे पहले कोल्ड क्रीम लें और उसे मिक्सर में ब्लेंड कर लें।
  • अब इसमें पाउडर चीनी, तेल, नमक, काली मिर्च और सरसों पाउडर डालकर एक बार फिर से ब्लेंड कर लें।
  • जब ये गाढ़ा हो जाए, तो ब्लेंडर का ढक्कन हटाकर इसमें सफेद सिरका या नींबू का रस मिला लें।
  • नींबू का रस या सिरका डालने से इसकी शेल्फ लाइफ और स्वाद दोनों बढ़ जाते हैं।
  • आपका एगलेस मेयोनीज तैयार है, इसे आसानी से एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में 2 सप्ताह तक रखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chimichurri Sauce Awesome Pasta Salad Kadife tatlısı nasıl yapılır? Evde kolayca hazırlayabileceğiniz pratik tatlı tarifi! Hülya Avşar: Fazla zenginlik insana zarar veriyor Amitabh Bachchan Net Worth: कितनी है अमिताभ बच्चन की नेटवर्थ? अपनी संतान अभिषेक और श्वेता को देंगे इतने करोड़ की प्रॉपर्टी!