टीवी इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अपना दबदबा बनाने वाली फीमेल प्रोड्यूसर एकता कपूर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। एकता ने अपने पिता की मदद लिए बिना ही अपने करियर को ऊंचाइयों पर पहुंचाया। एकता ने कई सेलेब्स को छोटे पर्दे पर लॉन्च किया है। इसके अलावा उन्होंने उन्हें बड़े पर्दे पर भी लॉन्च किया है। इसमें रश्मिका मंदाना का नाम भी शामिल है।
टीवी इंडस्ट्री की क्वीन के नाम से मशहूर एकता कपूर 7 जून को अपना 49वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। उनका जन्म 7 जून 1975 को एक्टर जितेंद्र के घर हुआ था। अपने पिता की तरह उन्होंने भले ही एक्टिंग की दुनिया में कदम नहीं रखा, लेकिन बतौर प्रोड्यूसर उन्होंने टीवी की दुनिया में खूब नाम कमाया। हालांकि पिछले कुछ सालों से वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी खूब नाम कमा रही हैं।
![Ekta Kapoor ने इन सेलेब्स को गरीबी से अमीरी तक पहुंचाया, Rashmika Mandana का नाम सबसे आगे 2 Ekta Kapoor took these celebs from poverty to riches, Rashmika Mandana's name is at the forefront](https://thehindmedia.com/wp-content/uploads/2024/06/1223720-rashmika-mandanna-1024x800.webp)
उन्हें आज के दौर में इंडस्ट्री की सबसे सफल फीमेल प्रोड्यूसर कहा जाता है। उन्होंने छोटे पर्दे पर कई सुपरहिट शो दिए और उनके शो के ज़रिए कई मशहूर सेलेब्स ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। इतना ही नहीं एकता ने सेलेब्स को बड़े पर्दे पर भी लॉन्च किया। आइए एक नज़र डालते हैं इन सेलेब्स पर, जिनके करियर को एकता ने गर्त से अर्श तक पहुंचाया।