July 26, 2024
Khatron Ke Khiladi 14: The real reason behind the fight between Asim Riaz and Abhishek Kumar has come to the fore, you will get angry after knowing the reason!

Khatron Ke Khiladi 14: आसिम रियाज और Abhishek Kumar के बीच झगड़े की असली वजह आई सामने, वजह जानकर आपको आएगा गुस्सा!

खतरों के खिलाड़ी 14 प्रीमियर से पहले ही सुर्खियां बटोर रहा है। पहले टास्क के दौरान ही अभिषेक कुमार और आसिम रियाज आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि रोहित शेट्टी ने आसिम रियाज को शो से बाहर का रास्ता दे दिया। वहीं, अब इस पूरे बवाल के पीछे की वजह सामने आ गई है।

खतरों के खिलाड़ी 14 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। सेलेब्स भी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को शो से जुड़े अपडेट दे रहे हैं। हालांकि, खतरों के खिलाड़ी 14 की शुरुआत काफी विवादों के साथ हुई थी। पहले एपिसोड की शूटिंग के दौरान अमीश रियाज, अभिषेक कुमार और शालीन भनोट के बीच झगड़े की खबर आई थी।

खतरों के खिलाड़ी 14 को लेकर यह भी खबर आई थी कि झगड़ा इतना बढ़ गया कि रोहित शेट्टी ने आसिम रियाज को शो से बाहर का रास्ता दे दिया। वहीं, अब इस पूरे बवाल के पीछे की वजह सामने आ गई है। जिसे जानकर अभिषेक कुमार के फैंस नाराज हो सकते हैं।

यह भी पढ़े : Mahindra Scorpio S11 Classic जो की पावरफुल इंजन और लग्जरी फीचर्स के साथ पेश किया गया

झगड़े की असली वजह आई सामने

बिग बॉस 17 की वजह से अभिषेक कुमार की पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा है। ऐसे में एक्टर के फैंस उनसे जुड़ी हर खबर पर नजर रखते हैं। जब आसिम रियाज से उनकी लड़ाई की जानकारी सामने आई थी, तब भी फैंस परेशान थे, लेकिन लड़ाई की असली वजह सामने नहीं आ पाई थी। वहीं, अब शो से जुड़ी अपडेट देने वाले फैन पेज ने पूरे विवाद के पीछे की असली वजह के बारे में जानकारी दी है।

टास्क को लेकर हुई थी लड़ाई

खतरों के खिलाड़ी 14 में अभिषेक कुमार और आसिम रियाज के बीच लड़ाई टास्क के दौरान हुई थी। बिग बॉस तक की रिपोर्ट के मुताबिक शो से बाहर होने से पहले आसिम रियाज की अभिषेक कुमार से जमकर लड़ाई हुई थी। मामला एक टास्क को लेकर शुरू हुआ था, जो बहस में बदल गया।

क्या था टास्क? खतरों के खिलाड़ी 14 से जुड़े एक सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया, कंटेस्टेंट्स को एक के बाद एक दो टास्क परफॉर्म करने थे। अभिषेक कुमार ने दो टास्क पूरे कर लिए थे, लेकिन आसिम नहीं कर पाए। उन्हें ये टास्क पसंद नहीं आया और उन्होंने सवाल उठाने शुरू कर दिए।

यह भी पढ़े : Mahindra Scorpio S11 Classic जो की पावरफुल इंजन और लग्जरी फीचर्स के साथ पेश किया गया

आसिम-अभिषेक में क्यों हुई लड़ाई?

आसिम रियाज ने डिजाइनिंग टीम पर आरोप लगाया कि टास्क को इस तरह से बनाया गया था कि वो परफॉर्म नहीं कर पाए। इसी के चलते अभिषेक और आसिम के बीच बहस शुरू हो गई। जब मामला हाथ से निकलने लगा तो दूसरे लोगों को बीच-बचाव करना पड़ा। आसिम रियाज और अभिषेक कुमार के बीच तनाव टास्क से एक दिन पहले ही शुरू हो गया था, क्योंकि दोनों के बीच हाथापाई भी हुई थी। हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक खतरों के खिलाड़ी 14 के मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chimichurri Sauce Awesome Pasta Salad Kadife tatlısı nasıl yapılır? Evde kolayca hazırlayabileceğiniz pratik tatlı tarifi! Hülya Avşar: Fazla zenginlik insana zarar veriyor Amitabh Bachchan Net Worth: कितनी है अमिताभ बच्चन की नेटवर्थ? अपनी संतान अभिषेक और श्वेता को देंगे इतने करोड़ की प्रॉपर्टी!